लखनऊ। किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सूबे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके दिल्ली सरकार के तर्ज पर सभी स्कूलों और विश्व विद्यालयों को तब तक बंद रखने की अपील की है जब तक स्थिति नियंत्रण में ना आ जाए। गौरतलब है कि आज गुरुवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अग्रिम आदेश तक सभी विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया है।
30 जून तक प्रभावी रहेगा महामारी एक्ट- उत्तर प्रदेश में महामारी एक्ट 30 जून, 2021 तक प्रभावी रहेगा। राज्य सरकार ने उप्र महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 को संशोधित करते हुए उप्र महामारी कोविड-19 सप्तम संशोधन विनियमावली 2021 को लागू कर दिया है। पहले महामारी अधिनियम 31 मार्च 2021 तक लागू था। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार की रात इस बारे में आदेश जारी किया।
Copyright @ 2021 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments