नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति और देश के जाने माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रियंका गांधी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रियंका ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी।
प्रियंका का असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द- प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’’
गौरतलब है कि असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं। बता दें कि देश में आज कोरोना के 81 हजार 466 नए केस दर्ज हुए हैं, जो बीते छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। नए मामले सामने आने के बाद अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 23 लाख 3 हजार 131 हो गई है।
Copyright @ 2021 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments