रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं और अन्य 12 घायल बताएं जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी डीजीपी डीएम अवस्थी ने खुद दी है। खबरों के मुताबिक यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तररेम इलाके के पास के जंगलों में हुई।
शहीद जवानों में 2 छत्तीसगढ़ पुलिस के और 2 कोबरा (सीआरपीएफ) के जवान हैं जबकि एक सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन का जवान शामिल है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि शहीद जवानों की संख्या 10 तक हो सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि ऑपरेशन के लिए पार्टी निकली थी, जिसमें डीआरजी, कोबरा और बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। करीब 1 बजे मुठभेड़ हुई है। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है।
Copyright @ 2021 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments