देहरादून। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूतल सिंह ने कहा किसानों की मांग को सरकार से मनवाने के लिए किसान संयुक्त मोर्चे के अलावा अलग से एक समन्वय मोर्चे का गठन किया जाएगा। इसमें देश के समाजसेवी, मजदूर, अनुसूचित जाति, गैर राजनीतिक संस्था, ट्रेड यूनियन और धर्म गुरुओं को शामिल किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने कहा, समन्वय मोर्चे के गठन के लिए 9 और 10 अप्रैल को दिल्ली में मंथन किया जाएंगा। इसमें सभी किसान यूनियन, किसान मंच, किसान मोर्चे के प्रत्येक संगठन के दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा सभी ट्रेड यूनियनों सामाजिक संस्थाओं एवं सभी जाति धर्म के गुरुओं के अलावा व्यख्यात समाजसेवी की एक कोर कमेटी भी गठित की जाएगी, जो किसानों के बड़े नेताओं को नजर रखेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चौधरी भूतल सिंह ने कहा जब अन्ना हजारे का आंदोलन हुआ था, तब अन्ना आंदोलन के नाम पर कई लोगों ने राजनीतिक पार्टियों की दुकान खोल दी थी। कई नेताओं ने आंदोलन का भरपूर लाभ लिया। उन्होंने कहा कि उसी तर्ज पर किसान आंदोलन के नाम पर भी कुछ लालची लोग अपने लिए राजनीतिक विसात तो नहीं बिछा रहे, इसकी पड़ताल के लिए समन्वय मोर्चे का गठन किया जा रहा है।
Copyright @ 2021 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd
Comments